FUN & CITY WATERPARK, ADVENTURE & RESORT

MEMBERSHIP CARD TRIFFIN PLANS

COMING SOON

LIFE TIME MEMBER

NOTE :- ONLY ARGENTINUM SILVER CARD AND STERLING SILVER CARD HOLDERS WILL BE ELIGIBLE FOR LIFETIME MEMBERSHIP

सूचना :- केवल अर्जेंटम सिल्वर कार्ड और स्टर्लिंग सिल्वर कार्ड धारक ही आजीवन सदस्यता के लिए पात्र होंगे।

Rules & Regulations:

  1. सदस्यता कार्ड केवल Fun n City, Patna में ही मान्य होगा।
  2. सदस्यता कार्ड 31 दिसंबर 2028 तक वैध रहेगा।
  3. सदस्यता शुल्क पूर्णतः गैरवापसी योग्य (Non-Refundable) है।
  4. सदस्यता कार्ड को बेचना, साझा करना, उधार देना या किसी अन्य को उपयोग हेतु देना प्रतिबंधित है।
  5. सदस्यता के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है।
  6. सदस्यता संबंधी छूट किसी अन्य ऑफ़र, कूपन या प्रचारात्मक योजना के साथ लागू नहीं होगी।
  7. सभी छूट प्रकाशित (प्रिंटेड) कीमतों पर ही मान्य होंगी। कॉम्बो, पैकेज, बुफे, विशेष या प्रचारात्मक ऑफ़रों पर छूट लागू नहीं होगी।
  8. प्रबंधन बिना कारण बताए किसी भी सदस्यता आवेदन को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
  9. सदस्यता कार्ड केवल कार्डधारक के व्यक्तिगत उपयोग हेतु है तथा गैरहस्तांतरणीय है। इसका उपयोग किसी अन्य व्यक्ति को छूट या सदस्यता लाभ दिलाने के लिए नहीं किया जा सकता।
  10. सदस्यता अवधि समाप्त होने पर कार्ड स्वतः अमान्य हो जाएगा।
  11. प्रवेश के समय सदस्यता कार्ड एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना तथा आगंतुक रजिस्टर में हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा।
  12. कार्ड खोने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में तुरंत रिसॉर्ट को सूचित करें। डुप्लिकेट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
  13. साथ आए प्रत्येक अतिथि का नाम, मोबाइल नंबर एवं सदस्य से संबंध रिसेप्शन पर दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
  14. अतिथि के आचरण एवं नियमों के पालन की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित सदस्य की होगी।
  15. आगमन से 48 घंटा पूर्व सूचना देना आवश्यक है। रेस्टोरेंट में छूट का लाभ लेने हेतु बिल बनने से पहले सदस्यता कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  16. रेस्टोरेंट में छूट केवल À la Carte मेनू पर ही मान्य होगी।
  17. अनुचित आचरण, तेज़ आवाज़ में संगीत तथा इलेक्ट्रॉनिक म्यूज़िक उपकरणों का उपयोग प्रतिबंधित है।
  18. रिसॉर्ट परिसर में पालतू जानवर लाना वर्जित है।
  19. रिसॉर्ट परिसर में अस्त्रशस्त्र, शराब, मादक पदार्थ, धूम्रपान एवं गुटखा पूर्णतः निषिद्ध हैं।
  20. आपातकालीन स्थिति में निकटतम स्टाफ या सुरक्षा कर्मी से तुरंत संपर्क करें।
  21. किसी भी विवाद की स्थिति में पटना न्यायालय का क्षेत्राधिकार मान्य होगा।

नोट: कृपया सभी नियमों का पालन करें तथा Fun n City परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने में सहयोग करें।

आपके सहयोग से सभी सदस्यों एवं अतिथियों का अनुभव अधिक सुरक्षित और आनंददायक बनेगा।

नोट: कृपया नियमों का पालन करें और Fun n City परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में सहयोग करें। आपके सहयोग से आपकी यात्रा और भी आनंददायक बनेगी।